ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

Amrit Bharat Express Train: इस दिन से शुरू होगा सहरसा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन, जानिए.. किराया

Amrit Bharat Express Train: भारतीय रेलवे ने सहरसा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस की साप्ताहिक सेवा शुरू की है. इस ट्रेन का नियमित परिचालन 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा है.

Amrit Bharat Express Train
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Amrit Bharat Express Train: भारतीय रेलवे ने आधुनिक सुविधाओं से लैस सहरसा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह ट्रेन सहरसा से साप्ताहिक रूप से संचालित होगी और मधुबनी जिले के झंझारपुर जंक्शन से होकर भी गुजरेगी। 


इस ट्रेन में स्लीपर क्लास का किराया 720 रुपये निर्धारित किया गया है, और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 14628 नंबर वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर को रात 10:20 बजे छेहरटा (अमृतसर) से झंझारपुर होते हुए सहरसा के लिए रवाना होगी। 


यही रैक ट्रेन नंबर 14627 बनकर 22 सितंबर, सोमवार को दोपहर 1 बजे सहरसा से अपनी नियमित यात्रा प्रारंभ करेगी। झंझारपुर जंक्शन पर इसका आगमन दोपहर 3:30 बजे होगा। ट्रेन सोमवार की पूरी रात और मंगलवार को दिन-रात विभिन्न स्टेशनों से होते हुए बुधवार को अहले सुबह 3:20 बजे अमृतसर के छेहरटा स्टेशन पहुंचेगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को इस ट्रेन का उद्घाटन किया था और अब इसका नियमित संचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिनमें अमृतसर, जालंधर सिटी, मुरादाबाद, गोरखपुर, रक्सौल और सीतामढ़ी शामिल हैं। इस नई सेवा से उत्तर भारत की यात्रा करने में काफी सुविधा होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता