ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Purnea News: इंडिया-नेपाल पार्टनरशिप समिट 2025 का आयोजन, भारत और नेपाल के कई विद्वान हुए शामिल

Purnea: सब हिमालयन रिसर्च इन्स्टीट्यूट (श्री) एवं इंडिया-नेपाल सेंटर (पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, नई दिल्ली) के द्वारा ‘‘इंडिया-नेपाल पार्टनरशिप समिट 2025&

Purnea news
इंडिया-नेपाल पार्टनरशिप समिट 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Purnea: सब हिमालयन रिसर्च इन्स्टीट्यूट (श्री) एवं इंडिया-नेपाल सेंटर (पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, नई दिल्ली) के द्वारा ‘‘इंडिया-नेपाल पार्टनरशिप समिट 2025’’ का आयोजन विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में किया गया। इस संगोष्ठी में भारत और नेपाल के कई विद्वानों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। 


इस अधिवेशन में कुल तीन सत्र - उद्घाटन सत्र, राउण्ड टेबल डिस्कशन एवं पेपर प्रजेंटेशन का आयोजन किया गया। इन सत्रों में सभापति और उपसभापति के रूप में प्रो. मणीन्द्र नाथ ठाकुर, अतुल के. ठाकुर, प्रो. पवन कुमार झा, इं. राजेश चंद्र मिश्र एवं डॉ. रमन और बतौर पैनेलिस्ट भाष्कर कोईराला, मुकेश के. भट्टाराय, अभिशेक चौधरी, अनिल साह, गिरिन्द्र नाथ झा, पुष्य मित्र, प्रवीण नारायण चौधरी, वासुदेव वराल, पूजा मिश्रा, मातृका नेपाल, प्रो. शंभू लाल वर्मा, डॉ. श्यामानन्द, पंकज रंजीत, संतोष नायक, अरविन्द्र कुमार झा, दिलीप घोष, विभाकर मिश्रा, विशाल इत्यादि मौजूद थे। डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अनिकेत मानस, इं. सौरभ कुमार, शरद चन्द्र पाण्डे, इं. राहुल शांडिल्य, विवेक राय, अरूण कुमार दुबे, मुकेश कुमार, प्रिंस कुमार दास, करण कुमार, पप्पु कुमार यादव, रविकान्त, जीतन कुमार, कुन्दन इत्यादि के योगदान ने कार्यक्रम को और भी समृ़द्ध बनाया।


कार्यक्रम की शुरुआत ‘श्री’ के अध्यक्ष, प्रो. रत्नेश्वर मिश्र के स्वागत भाषण से हुआ। तदुपरांत, अतुल के. ठाकुर ने समिट के विषयवस्तु को इंट्रोड्यूस किया। इसके उपरांत पैनल में मौजूद विद्वानों ने बारी-बारी से अपने विचारों को रखा। कई विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र को प्रजेंट किया। फ्लोर को सवाल-जवाब सत्र के लिए भी खोला गया। डॉ रमन ने बताया की विभिन्न वक्ताओं ने मुख्य रूप से भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंध, पर्यावरणीय सहयोग, संयुक्त आपदा प्रबंधन, व्यापार, आर्थिक आत्मनिर्भरता, औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना, सीमावर्त्ती क्षेत्र में कनेक्टिविटी और विकास इत्यादि सरीखे मुद्दों पर अपने विचार रखे।


इस समिट में सब हिमालयन रिसर्च इन्स्टीट्यूट, विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इन्टेक पूर्णियाँ चैप्टर एवं भारत और नेपाल के पाँच संस्थानों के बीच एम.ओ.यू. साईन किया गया। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष इस प्रकार के समिट का आयोजन होता रहेगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री, पी.एच.डी.सी.सी.आई. एवं विद्या विहार ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के सभी सदस्यों का योगदान रहा। डॉ रमन ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।


Purnea News: इंडिया-नेपाल पार्टनरशिप समिट 2025 का आयोजन, भारत और नेपाल के कई विद्वान हुए शामिल


Purnea News: इंडिया-नेपाल पार्टनरशिप समिट 2025 का आयोजन, भारत और नेपाल के कई विद्वान हुए शामिल


Purnea News: इंडिया-नेपाल पार्टनरशिप समिट 2025 का आयोजन, भारत और नेपाल के कई विद्वान हुए शामिल

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता