ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PATNA: बिहार में सबसे बड़ा खेल गांव पुनपुन में बनेगा, ओलंपिक स्तर की सुविधाओं से सजेगा स्पोर्ट्स हब

पुनपुन के अलावे 7 अन्य शहरों में जैसे गया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा,भागलपुर, सहरसा और पूर्णिया में भी खेल गांव बनेगा। पुनपुन का खेल गांव बिहार में सबसे बड़ा होगा। जो 100 एकड़ भूमि में बनगा। जमीन अधिग्रहण के पहले चरण की राशि स्वीकृत कर दी गई है।

bihar
जमीन के लिए राशि स्वीकृत
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से 15 किलोमीटर दूर पुनपुन में खेल गांव बनने जा रहा है। इस परियोजना को लेकर पुनपुन में निजी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। पहले चरण के लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी कि पुनपुन में बिहार का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स विलेज बनेगा। लेकिन अब यह जमीन पर उतरता नजर आ रहा है। दरअसल बिहार सरकार ने खेलों के विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।


पटना के पुनपुन क्षेत्र में बिहार का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स विलेज बनने जा रहा है। यह स्पोर्ट्स विलेज कुल 100 एकड़ भूमि में फैला होगा और इसमें एथलीटों के लिए आधुनिक व अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस परियोजना के तहत पुनपुन में निजी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। पहले चरण के लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाना चाहती है।


क्या होगी विशेषताएं?

पुनपुन स्पोर्ट्स विलेज को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि यह ओलंपिक स्तर की सुविधाओं से लैस हो। भवन निर्माण विभाग हर स्थान पर स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन तैयार करेगा। जिसमें एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल और क्रिकेट मैदान, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट, कबड्डी और खो-खो मैदान, खिलाड़ियों और कोचों के लिए आवासीय परिसर, जिम और फिटनेस सेंटर, फिजियोथेरेपी यूनिट और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और खानपान के लिए कैफेटेरिया भी होगा। इस परियोजना का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को राज्य से तैयार करना है। यह योजना बिहार की नई खेल नीति के तहत शुरू की गई है।


बिहार के इन शहरों में भी खेल गांव बनेगा

बिहार सरकार ने सिर्फ पटना ही नहीं राज्य के 8 प्रमंडलीय मुख्यालयों में भी स्पोर्ट्स विलेज के निर्माण की योजना बनाई है। मुजफ्फरपुर: (इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमि चिह्नित), दरभंगा: (भूमि चिह्नित, ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी), पूर्णिया और सहरसा: (टेंडर जारी, निर्माण कार्य 2025 के अंत तक पूरा होने की संभावना), भागलपुर: (तिलका मांझी विश्वविद्यालय की भूमि प्रस्तावित), गया और मुंगेर: (जमीन चिह्नांकन पूरा, अगली प्रक्रिया प्रगति पर) छपरा: (पूर्व में चिह्नित भूमि अनुपयुक्त, नई जगह की तलाश जारी)


बिहार में खेल क्रांति की ओर कदम

यह परियोजना केवल खेल सुविधाओं का विस्तार नहीं है, बल्कि यह बिहार में खेल क्रांति की शुरुआत मानी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य से अधिक से अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराएं। स्पोर्ट्स विलेज न केवल खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी ढांचा देगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। इस पहल से यह स्पष्ट है कि बिहार अब खेलों के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने को तैयार है। पुनपुन में खेलगांव बनने की खबर से ही इलाके के लोग गदगद हैं। इस इलाके के जमीन के दाम पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इस इलाके में पहले कोई जमीन पूछता नहीं था लेकिन आज इस इलाके का इतना विकास हुआ और अब खेलगांव बनने जा रहा है, इसलिए पुनपुन के आस-पास के इलाकों में भी जमीन का दाम बढ़ गया है। इलाके के लोग खेलगांव के बनने का इंतजार कर रहे है. 



टैग्स