ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत, भागते समय DSP की गाड़ी को भी ठोका

पटना के बिहटा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भागते समय ट्रक ने DSP की स्कॉर्पियो को भी टक्कर मार दी।

bihar
रफ्तार का कहर
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बिहटा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गयी। इस घटना के बाद भागने के दौरान ट्रक चालक ने सामने से आ रही डीएसपी की स्कॉर्पियों में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दानापुर के SDPO-2 अमरेंद्र कुमार झा, जवान और चालक सवार थे, जिन्हें ट्रक की टक्कर से चोटें आई है।


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालू लदे ट्रक की रफ्तार तेज थी। ओवरब्रिज पर पहले अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी लेकर घटनास्थल से भागने का प्रयास करने लगा। तभी इसी दौरान बिहटा की ओर आ रही दानापुर के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा की स्कॉर्पियो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। 


जिससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में युवक की तो मौत हो गयी लेकिन डीएसपी और उनके सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर बाल-बाल बच गये। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया और बालू लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया। वही मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी। मृत युवक की पहचान की जा रही है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर आधार पर गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है।