ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का कहर जारी, गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, अभी और बढ़ेगा तापमान

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का कहर जारी है। दो दिनों से तापमान में स्थिरता के बाद एक बार फिर से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों के पसीने छूटेंगे।

Bihar Weather Update
बिहार में गर्मी का कहर जारी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान और तेज पछुआ हवा के कारण लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में तेज धूप के साथ बहने वाली गर्म हवाएं लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर रही हैं। पिछले दो दिनों से तापमान में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है, फिर भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।


पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में वृद्धि होगी। दो दिनों से तापमान में स्थिरता के बाद  एक बार फिर से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। दोपहर के समय पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होती है। जिससे लू वाली फीलिंग आती है। चिलचिलाती धूप भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। आज यानी 31 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान में 2-4°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान पछुआ हवा का बहाव जारी रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार आंतरिक ओडिशा से कोमोरिन क्षेत्र तक बनी दोणिका अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से आंतरिक महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक से होते हुए उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तक बनी हई है। अंडमान सागर और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर नागालैंड और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। इन सभी मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से गर्मी में वृद्धि होने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता