ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Weather: बिहार में गर्मी दिखा रहा रौद्र रूप, तेज गरम हवा से लू जैसी स्थिति, तापमान 40°C के पार

Bihar Weather: बिहार में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तेज गरम हवा के चलने से लू जैसी स्थिति है।

Bihar Weather
बिहार में गर्मी दिखा रहा रौद्र रूप, तेज गरम हवा से लू जैसी स्थिति
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप, लू के थपेड़े ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 40°C के पार पहुंच गया है। मार्च के महीने में मई-जून जैसी गर्मी से लोग परेशान हैं। पछुआ हवाओं के चलते झुलसाने वाली गर्मी का अहसास और बढ़ गया है।


सुबह से ही तेज धूप, दोपहर होते ही आंधी की तरह तेज हवा चल रही है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। देर शाम तक मौसम में गर्माहट महसूस हो रही है। दिन का तापमान भी अधिकांश जिलों में 40°C के आस पास ही है। आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की हल्की कमी देखी जा सकती है। लेकिन तेज हवाओं और धूप का असर जारी रहेगा। मौसम में गर्माहट बनी रहेगी।


पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 29 मार्च को बिहार का मौसम गर्म बना रहेगा। राज्य का अधिकतम तापमान 38-40°C (सामान्य से ऊपर) रहने के कारण कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, पटना, वैशाली, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, बांका और जमुई जिलों के भागों में भीषण गर्मी रहने की संभावना है। इन जिलों में पछुआ हवा चलेगी। इस वजह से लू वाली भी फीलिंग आयेगी।


आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ट्रफ के रूप में स्थित है। एक ट्रफ बिहार से पूर्वोतर असम तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक फैली हुई है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव कम हो गया है। इन तमाम मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से दक्षिणी भाग में हवा की दिशा पश्चिमी रहेगी। इससे लू वाली फीलिंग आएगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता