ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Pakistani Spy Arrested: जैसलमेर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, कांग्रेस के बड़े नेता से संबंध?

Pakistani Spy Arrested: जैसलमेर में पाकिस्तानी जासूस साकुर खान मांगणियार हुआ गिरफ्तार, कांग्रेस नेता सालेह मोहम्मद से संबंधों की जांच शुरू।

Pakistani Spy Arrested
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Pakistani Spy Arrested: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अब राजस्थान के जैसलमेर से एक सरकारी कर्मचारी, साकुर खान मांगणियार, को खुफिया एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। मांगणियार पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है।


जांच में पता चला है कि साकुर खान के पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी और राजस्थान के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ संबंध थे, जिसकी अब गहन पड़ताल शुरू हो गई है। साकुर खान मांगणियार जैसलमेर के बाड़ौदा गाँव की मांगणिया ढाणी का निवासी है, जो पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है।


खुफिया एजेंसियों को ऑपरेशन सिंदूर के बाद जासूसी नेटवर्क की जाँच के दौरान मांगणियार पर शक हुआ। पड़ताल में सामने आया कि वह पिछले कुछ वर्षों में कम से कम सात बार पाकिस्तान जा चुका है। पिछले एक हफ्ते से एजेंसियाँ उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे 28 मई 2025 को हिरासत में लिया गया।


जांच में मांगणियार के फोन से पाकिस्तानी नंबरों के साथ चैट, कॉल लॉग और डिलीट की गई फाइलें मिली हैं, जिन्हें रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। पूछताछ में साकुर खान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है। एजेंसियों को पता चला कि उसके पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी से भी नजदीकी रिश्ते थे। इसके अलावा, उसके दो बैंक खातों की भी जाँच की जा रही है, जिनमें संदिग्ध लेन-देन की आशंका है।


जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि साकुर खान के जैसलमेर के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता से करीबी संबंध थे। सूत्रों के अनुसार, वह पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में एक कांग्रेस नेता के निजी सहायक के तौर पर काम कर चुका था। खास तौर पर, साकुर खान का संबंध पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद से बताया जा रहा है। हालांकि, खुफिया एजेंसियों ने इस मामले में किसी राजनीतिक टिप्पणी से इनकार किया है, लेकिन इस संबंध की गहन जाँच शुरू हो गई है।