ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बेगूसराय से अगवा HAM नेता की हत्या, मुंगेर में खेत से मिला शव; मर्डर के बाद बदमाशों ने जमीन में दफनाया

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र से अगवा हम नेता राकेश कुमार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. बदमाशों ने हम नेता की डेड बॉडी को दियारा इलाके में एक में दफना दिया था.

Bihar Crime News
बिहार में हम पार्टी के नेता की हत्या
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेगूसराय से अगवा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने हम नेता राकेश कुमार उर्फ विकास की हत्या करने के बाद शव को दियारा इलाके में स्थित खेत में दफना दिया था।


दरअसल, पिछले दिनों बेगूसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड में बीते शनिवार देर शाम कुख्यात अपराधी डब्लू यादव करीब दर्जन भर हथियारबंद अपराधियों के साथ उनके घर के पास आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। हथियारबंद अपराधियों ने हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष और बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य राकेश कुमार का अपहरण कर लिया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस संभावित जगहों पर राकेश को तलाश रही थी।


पुलिस ने हम नेता राकेश कुमार उर्फ विकास का शव पांच दिन बाद मुंगेर के सीता चरण दियारा इलाके से बरामद किया है। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक हाथ बाहर निकला देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मिट्टी से बाहर निकाला। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था, लेकिन परिजनों ने उसकी पहचान राकेश कुमार के रूप में की। 


इस मामले में मृतक के पिता इंद्रदेव साह ने इस मामले में डब्लू यादव, उसकी सरपंच पत्नी सीता देवी, रोशन कुमार, उमा यादव, राजीव यादव, टीकर यादव, रॉबिन यादव, परशुराम कुमार, सतीश यादव, गौरव कुमार और गौरव की मां रानी देवी को नामजद आरोपी बनाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से संदलपुर की सरपंच सीता देवी और फुलमलिक निवासी रानी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता