ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Vegetable Export: हर हफ्ते विदेश जाएंगी बिहारी सब्जियां, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बोलबाला

Bihar Vegetable Export: बिहार की सब्जियां अब दुबई, नेपाल और सिंगापुर पहुंच रही हैं। हर हफ्ते 45 टन का निर्यात, कोल्ड स्टोरेज योजना और हिंदुस्तान लिवर की टमाटर खरीद से किसानों को फायदा।

Bihar Vegetable Export
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Vegetable Export: बिहार के किसानों की मेहनत अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में रंग ला रही है। दुबई, नेपाल और सिंगापुर जैसे देशों में बिहारी सब्जियों और फलों की मांग बढ़ रही है। बिहार सरकार की सहकारी पहल और नई कोल्ड स्टोरेज योजना के साथ-साथ हिंदुस्तान लिवर जैसी कंपनियों की भागीदारी से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है।


सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने औरंगाबाद में ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यशाला के दौरान इस ऐतिहासिक बदलाव की जानकारी दी है। 4 जून 2025 को बिहार ने 1,500 किलोग्राम ताजा फल और सब्जियों की पहली खेप दुबई के लुलु हाइपरमार्केट के लिए रवाना की। इस खेप में परवल, करैला, बैंगन, कटहल, केला और जर्दालु आम शामिल थे।


यह निर्यात बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन फेडरेशन (VEGFED) के सहयोग से हुआ, जो COMFED (सुधा डेयरी) की तर्ज पर स्थापित है। VEGFED ने तिरहुत, वैशाली, चंपारण और मगध क्षेत्र के किसानों को इस आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ा है। मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि दुबई में ये सब्जियां घरेलू बाजार की तुलना में 20 गुना अधिक कीमत पर बिक रही हैं।


लुलु हाइपरमार्केट ने 45 मीट्रिक टन सब्जियों की साप्ताहिक मांग की है और ट्रायल प्रोजेक्ट के तहत हर हफ्ते इतनी मात्रा का निर्यात शुरू हो चुका है। इसकी सफलता के बाद निर्यात की मात्रा और गंतव्यों को बढ़ाने की योजना है।


नेपाल ने बिहार से 5,000 किलोग्राम सब्जियों की मांग की है, जिसमें आलू, टमाटर, भिंडी और गोभी शामिल हैं। सिंगापुर के साथ भी निर्यात की बातचीत अंतिम चरण में है, जहां कटहल, बैंगन और मखाना जैसे उत्पादों की डिमांड है। बिहार का लक्ष्य है कि "हर थाली में बिहारी सब्जियां" का नारा साकार हो। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने इस निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।