ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

अरवल में करंट लगने से युवक की मौत, जर्जर तार बना हादसे की वजह, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

अरवल जिले के बसंतपुर गांव में करंट प्रवाहित गिरे तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को बताया जिम्मेदार, कार्रवाई की मांग की।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में  सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के मदन यादव के पुत्र शिशुपाल कुमार के रूप में की गई है। वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, तभी गांव के ही पास स्थित एक आरा मशीन के समीप जमीन पर गिरे करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवक करंट लगे तार के संपर्क में आया, वह जोर से चिल्लाते हुए मौके पर ही गिर पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हालत में झूल रहे हैं। इस बारे में कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही को इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना की सूचना पर मानिकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अरवल भेज दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता