ब्रेकिंग
खेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी

BIHAR NEWS:चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, भीड़ ने चप्पल पर चटवाया थूक

बगहा के रामनगर में युवक को साइकिल चोरी के शक में पकड़ा गया। पूछताछ में जवाब न देने पर लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की। चप्पल चटवाने की घटना कैमरे में कैद हो गयी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar
चोरी के शक में युवक की पिटाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA:बगहा के हरिनगर रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के पास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साइकिल चोरी के शक में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की और जब उसने अपना जुर्म स्वीकार नहीं किया तब उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे भी लोगों का मन नहीं भरा तो युवक के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हुए चप्पल पर थूक चटवाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  


बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने दो दिन पहले बेला गोला शिवपूरी कॉलोनी में साइकिल चोरी की थी, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आज वह युवक फिर कथित तौर पर चोरी की नीयत से स्टेशन परिसर में घूम रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक से काफी पूछताछ की गई, लेकिन उसने अपना नाम और पहचान बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और थप्पड़ मारा। स्थिति तब और बिगड़ी जब कुछ ग्रामीणों ने चप्पल पर थूक कर चटवाया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शंभू गिरी बताया जो मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है! लोगों को शक है कि बेलागोला में लगातार हो रही साइकिल चोरी की घटना में इसका हाथ हो सकता है!


वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक से जबरन ऐसी अमानवीय हरकत करवाई गई। हालांकि, कुछ राहगीरों और जिम्मेदार नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से छुड़ाया और सुरक्षित निकाल दिया। बाद में पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम शंभू गिरी बताया, जो कि मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र का निवासी है। स्थानीय सूत्रों का यह भी कहना है कि बेला गोला क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई साइकिल चोरी की कई घटनाओं में इसी युवक का हाथ हो सकता है। इस तरह की घटनाएं जहां एक ओर अपराध को लेकर लोगों की नाराज़गी को दिखाती हैं, वहीं भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेना, मानवाधिकारों का उल्लंघन, और अपमानजनक व्यवहार भी गहन चिंता का विषय है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है कि ऐसी स्थिति में स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना दी जाए।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता