ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: 50 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट हुआ बिहार का राजस्व कर्मचारी, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में पटना निगरानी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरदला प्रखंड के राजस्व कर्मचारी रणजीत पासवान को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिरदला प्रखंड कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी सह राजस्व अधिकारी रणजीत कुमार उर्फ रणजीत पासवान को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 


पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा। निगरानी विभाग के अनुसंधानकर्ता डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि उमेश कुमार, ग्राम पंचायत चौकियां, ग्राम बनियाडीह निवासी है। 


उन्होंने 10 जुलाई को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि रणजीत पासवान ने 6 डिसमिल जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। सत्यापन के बाद 24 जुलाई को निगरानी थाना में केस दर्ज की गई।


इसके बाद निगरानी विभाग ने योजना बनाकर शुक्रवार को सिरदला अंचल कार्यालय में रणजीत पासवान को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, राजीव कुमार, सिपाही हिमांशु कुमार, शशिकांत कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता