ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

Bihar Politics: बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के दौरान हुआ हादसा

Bihar Politics: बिहार के भोजपुर में गंगा नदी के कटाव का जायजा लेने पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव बाल-बाल बचे। शाहपुर प्रखंड के जवईनिया गांव में जमीन धंसने से अफरा-तफरी मच गई।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के भोजपुर जिले में गंगा नदी के तेज कटाव ने तबाही मचा दी है, जहां जिले के शाहपुर प्रखंड के जवईनिया गांव में अब तक दर्जनों घर गंगा में समा चुके हैं। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। इसी बीच गुरुवार को मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव खुद भी इस कटाव की चपेट में आते-आते बच गए। 


घटना उस वक्त की है जब पप्पू दव गंगा कटाव का निरीक्षण कर रहे थे, उसी वक्त अचानक जमीन धंसने लगी और एक पक्का मकान भर-भराकर गंगा नदी समां गया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात जवान और ग्रामीणों की तत्परता ने उनकी जान बचा ली। घटना के बाद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।


उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि सरकार की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। इस दौरान पप्पू यादव ने मौके पर ही कई विस्थापित परिवारों को आर्थिक मदद दी और उनके समर्थकों ने राहत सामग्री का वितरण भी किया। लेकिन गांव में हालात अब भी बेहद गंभीर हैं।


गांव के लोगों का गुस्सा अब प्रशासन पर फूट पड़ा है। ग्रामीण राहत और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकारी सहायता के नाम पर केवल खामोशी देखने को मिल रही है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि सरकार कब जागेगी और कितने घरों के गंगा में समा जाने के बाद उन्हें मदद मिलेगी?

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता