ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

‘नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को चुना अपना उत्तराधिकारी’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लखीसराय में बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने खुद मुख्यमंत्री पद छोड़कर सम्राट चौधरी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी चुना है। उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के विकास एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

Bihar Politics
ललन सिंह का बड़ा बयान
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics:  बिहार के लखीसराय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। ललन सिंह ने खुले मंच से बताया कि नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी खुद छोड़ी और सम्राट चौधरी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी चुना।


केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का फैसला किया तो अपना उत्तराधिकारी भी उन्होंने ही तय किया। नीतीश कुमार ने ही तय किया कि सम्राट चौधरी ही उनके उत्तराधिकारी होंगे और उन्होंने सत्ता की बागडोर सम्राट चौधरी के हाथों में सौंप दिया। 


उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी संकल्प लिया है कि नीतीश कुमार ने जो रास्ता दिखाया है, उसी रास्ते पर आगे चलकर विकसित बिहार बनाने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास को लेकर एनडीए सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और बताया कि सम्राट चौधरी की सरकार नीतीश कुमार के एजेंडे पर ही काम कर रही है।


बता दें कि ललन सिंह शनिवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे लखीसराय के पिपरिया प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेशी सिंह के अलावा पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता