ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरें

‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए कैबिनेट को परिवारवादी और अपराधियों से भरा बताया। उन्होंने सरकार पर विजन की कमी, महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

Bihar Politics
तेजस्वी का बड़ा हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार के सीएम से लेकर मंत्री तक फोटोशूट में परेशान हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार सरकार के पास कोई विजन नहीं है और कोई रोडमैप नहीं है।


सम्राट चौधरी की कैबिनेट में चार्जशिटेड मंत्रियों के सवाल पर तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला और कहा कि यह अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। जिनके खुद के मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, तो ऐसी सरकार से क्या ही उम्मीद किया जा सकता है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहले भी इनके परिवारवाद की पोल खोली है। लगभग 18 ऐसे मंत्री हैं जो परिवारवादी हैं। केवल परिवारवादी और क्रिमिनल लोग इस मंत्रीमंडल में हैं। शिक्षा मंत्री हैं जो फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री के बारे में हमको कुछ कहना नहीं है। आप समझ जाइए कि बिहार की स्थिति क्या है। इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।


तेजस्वी ने आगे कहा कि सरकार के पास कोई विजन नहीं है और कोई रोडमैप नहीं है। दिनभर केवल फोटोशूट चलता है। 50 मीटर चलना है और फोटोशूट कराना है। आप समझ सकते हैं कि बिहार में जो सरकार है वह कैसे चल रही है। चुनाव के बाद सभी चीजों के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पेट्रोल-डीजल सबकुछ के दाम बढाए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि लोग मना कर रहे हैं कि गाड़ी में मत चलो, सोना मत खरीदो। बताइए.. 50 मीटर चलने के बाद फोटोशूट हो रहा है। ये लोग देश को पुराने दौर में ले जाने चाहते हैं, ये लोग तो बैलगाड़ी के दौर में ले जाने चाहते हैं। हमलोग तो पहले ही बोलते थे कि चुनाव खत्म होते ही ये लोग महंगाई बढ़ा देंगे। चुनाव में 10-10 हजार दिया गया और बिहार का खजाना खाली हो गया।


वहीं ब्लैकआउट के दौरान हुई घटनाओं पर तेजस्वी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि ब्लैकआउट के 15 मिनट में गोलिया चल जाती हैं और व्यापारियों की हत्या हो जाती है। ब्लैकआउट ठीक है लेकिन क्या कर रहे हैं, क्या नहीं कर रहे हैं भगवान जाने लेकिन हम तो पूछ रहे हैं कि ये लोग बंकर कब बना रहे हैं। बंकर बनाया जाना चाहिए ताकि हमारे लोग सुरक्षित रहें।


उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट ड्रिल कराया गया, जो बहुत अच्छी बात है लेकिन नागरिकों की सुरक्षा के लिए बंकर कब बना रहे हैं। नागरिकों के लिए तो नहीं बनाएंगे लेकिन सरकार खुद के लिए जरूर बना लेगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता