ब्रेकिंग
Bihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करें

Bihar Politics: ‘लोकतंत्र के हत्यारे अब अपनी पसंद के वोटर चुन कर.. ‘ लालू प्रसाद का NDA सरकार पर तीखा हमला

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर सियासत गर्म है। इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "लोकतंत्र के हत्यारे अब अपनी पसंद के वोटर चुनकर संविधान खत्म करना चाहते है

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा राज्य में कराए जा रहे विशेष वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। विपक्ष ने इस मामले को लेकर सड़क से सदन तक केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उसी बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया के जरिए एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है।


दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चुनाव से पहले कराए जा रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के साथ साथ चुनाव आयोग विपक्ष के निशाने पर आ गया है। देश की संसद से लेकर बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष सरकार के खिलाफ हंगामा कर रहा है और इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रहा है।


बिहार विधानसभा और विधान परिषद में विपक्षी सदस्य मानसून सत्र की शुरुआत के अगले ही दिन से काला कपड़ा पहनकर सदन आ रहे हैं और पांच दिनों के सत्र के दौरान लगातार अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच सत्र के चौथे दिन विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच गाली-गलौज और मारपीट तक की नौबत आ गई। किसी तरह से मार्शल ने हालात को काबू में किया। लगातार जारी हंगामें के बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।


लालू प्रसाद ने एक्स पर एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “लोकतंत्र के हत्यारे अब अपनी पसंद के वोटर चुन कर बाबा साहेब के संविधान को समाप्त करना चाहते है”। इस पोस्टर में दिखाया गया कि संविधान कहता है कि मतदाता सरकार चुनेंगे लेकिन दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर दिखाई गई है जिसमें पीएम मोदी को कहते दिखाया गया है कि सरकार मतदाता चुनेगी। इस पोस्टर के जरिए लालू प्रसाद ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया है और लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बताया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता