ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Ration Card Bihar: बिहार में राशन कार्ड से कटेंगे 50 लाख से अधिक लोगों के नाम, सामने आई यह बड़ी वजह; जिलों की लिस्ट देखिए..

Ration Card Bihar: बिहार में आधार वेरिफिकेशन में रिजेक्ट होने के कारण 52.22 लाख राशनकार्ड होल्डरों के नाम कटने का आदेश जारी कर दिया गया है. ऐसे लोगों को पीडीएस के तहत अनाज नहीं मिलेगा.

Ration Card Bihar
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ration Card Bihar: बिहार के राशन कार्ड होल्डरों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के सभी 38 जिलों में लगभग 52.22 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने यह आदेश आधार न होने या गलत होने के कारण वेरिफिकेशन रिजेक्ट होने के बाद दिया।


अब तक राज्य में 5.92 करोड़ राशन कार्ड होल्डरों का आधार वेरिफिकेशन किया जा चुका है। जबकि कुल 6.74 करोड़ पीडीएस लाभुकों की आधार सीडिंग अभी बाकी है। जिन लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएंगे, उन्हें सस्ते या मुफ्त पीडीएस दुकानों से अनाज नहीं मिलेगा।


जिलावार जानकारी के अनुसार, पटना में 2.96 लाख, दरभंगा 2.64 लाख, नालंदा 2.29 लाख, पूर्वी चंपारण 2.21 लाख, समस्तीपुर 1.40 लाख, मुजफ्फरपुर 1.79 लाख, सीतामढ़ी 98.7 हजार, मधुबनी 1.98 लाख, पश्चिम चंपारण 2.06 लाख और वैशाली 2.43 लाख लोगों का वेरिफिकेशन रिजेक्ट हुआ। 


वहीं, पटना में 27.3 लाख, दरभंगा 24.7 लाख, नालंदा 15.3 लाख, पूर्वी चंपारण 28.6 लाख, समस्तीपुर 25.7 लाख, मुजफ्फरपुर 30.4 लाख, सीतामढ़ी 21.0 लाख, मधुबनी 26.9 लाख, पश्चिम चंपारण 23.8 लाख और वैशाली 18.9 लाख वेरिफिकेशन एक्सेप्ट हुए।


बिहार सरकार ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। इच्छुक आवेदक घर बैठे rconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता