ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीजन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहा था नाबालिग छात्र, घर के पास झगड़ा देखने रुका... तभी सीने में दागी गोलीमेला से दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर जताया शकबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीजन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहा था नाबालिग छात्र, घर के पास झगड़ा देखने रुका... तभी सीने में दागी गोलीमेला से दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर जताया शक

Bihar Land Survey: गुड न्यूज! बढ़ सकती है डिक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की तारीख, जमीन मालिकों को मिलेगी राहत

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे को लेकर चल रही डेक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की प्रक्रिया में सर्वर की समस्या आ रही है। अब इसको लेकर विभाग ने रैयतों को बड़ी राहत देने की प्लानिंग की है।

Bihar Land Survey
Bihar Land Survey
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे को लेकर एक अच्छी खबर निकल कर सामने आई है। पिछले दिनों  बिहार में जमीन सर्वे को लेकर चल रही डेक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की प्रक्रिया में सर्वर की समस्या आ रही थी। ऐसे में अब इसको लेकर विभाग ने रैयतों को बड़ी राहत देने की प्लानिंग की है। विभाग की तरफ से पोर्टल पर डिक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की तारीख बढ़ाई जा सकती है। 


जानकारी के मुताबिक, जमीन सर्वे को लेकर पोर्टल पर स्वघोषणा और वंशावली अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। लेकिन, इसी बीच कई प्रमंडलों से सर्वर में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। इसको देखते हुए सर्वर की गड़बड़ी की रिपोर्ट प्रमंडलों से मंगायी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर डेट बढ़ाये जाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। वर्तमान में विभाग की तरफ से इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई है। 


मालूम हो कि, बिहार में भूमि सर्वे की प्रक्रिया अगले साल के दिसंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। अगर भूमि सर्वे, दाखिल खारिज या राजस्व संग्रहण आदि कामों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो आरोपी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के साथ बिचौलिए के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में लगातार नजर रखी जा रही है। 


इधर, बिहार में भूमि सर्वे की प्रक्रिया अगले साल के दिसंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। अगर भूमि सर्वे, दाखिल खारिज या राजस्व संग्रहण आदि कामों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो आरोपी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के साथ बिचौलिए के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में लगातार नजर रखी जा रही है।