ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Education News: बिहार में खुलेंगे और 16 नए केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा विभाग ने जिलों से मांगी रिपोर्ट

Bihar Education News: बिहार में खुलेंगे 16 नए केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा विभाग ने जिलों से जमीन की रिपोर्ट मांगी। नए स्कूल खुलने के बाद राज्य में केवी की कुल संख्या 69 हो जाएगी।

Bihar Education News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राज्यभर में 16 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना बनाई है। इन नए स्कूलों के शुरू होने के बाद बिहार में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 69 हो जाएगी।


शिक्षा विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के समाहर्ताओं से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है। पटना और नालंदा जिलों में दो-दो केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे, जबकि मुंगेर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, गया, भागलपुर, कैमूर, मधेपुरा, मधुबनी, शेखपुरा, दरभंगा और अरवल जिलों में एक-एक विद्यालय खोले जाने की योजना है।


जैसे ही सभी जिलों से सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होगी, प्रस्तावित जमीनों का निरीक्षण कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय केंद्र सरकार के अधीन कार्य करते हैं और ये केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध होते हैं। इनका संचालन केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा किया जाता है। 


ये स्कूल मूलतः केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए बनाए गए थे, हालांकि अब आम नागरिकों के बच्चे भी इनमें शिक्षा प्राप्त करते हैं। वर्तमान में देशभर में 1250 से अधिक केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें से 53 बिहार में स्थित हैं। अब 16 नए विद्यालयों की स्वीकृति मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 69 हो जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता