ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

Bihar Budget 2025: थोड़ी ही देर बाद सदन में पेश होगा बिहार का बजट, चुनावी साल में क्या है खास?

Bihar Budget 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना अंतिम बजट पेश करने जा रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के बजट में बिहारवासियों के लि

Bihar Budget 2025
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Budget 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना अंतिम बजट पेश करने जा रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के बजट में बिहारवासियों के लिए क्या-क्या खास होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह पहला अवसर होगा जब बिहार का वार्षिक बजट तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का होगा।


उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार बिहार का बजट पेश करेंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट 2.79 लाख करोड़ रुपये का है, जिसे बढ़ाकर आगामी वित्तीय वर्ष में 3.10 लाख करोड़ से 3.20 लाख करोड़ रुपये के बीच किए जाने का अनुमान है। इस बजट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से जुड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। 


इनमें पथ निर्माण, नगर विकास, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल विभाग के निर्माण कार्य शामिल हैं। गृह विभाग को इस बार 6% बजटीय प्रावधान मिलने की संभावना है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में यह 5.86% था। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को लगभग 5.50% बजटीय प्रावधान मिल सकता है। बजट में महिलाओं के लिए भी कई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है।


महिलाओं के लिए बिजनेस सब्सिडी बढ़ाने के साथ-साथ महिला विकास और सामाजिक सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। जीविका को सशक्त बनाने और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से किसानों को 3 लाख रुपये की जगह 5 लाख रुपये तक का लाभ दिलाने के लिए भी कदम उठाए जा सकते हैं।


नीतीश सरकार इस बजट में रोजगार को भी प्राथमिकता दे सकती है। अनुमान है कि 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की जा सकती है, जिसमें सबसे अधिक भर्तियां शिक्षा और पुलिस विभाग में होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह बजट बिहार के विकास को नई गति देने वाला साबित हो सकता है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण उत्थान और रोजगार सृजन को विशेष महत्व दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें