ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

भ्रष्टाचार के एक दर्जन से अधिक मामलों के अभियुक्तों ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, निगरानी की कार्रवाई से घबराकर उठाया कदम

पटना में भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 अभियुक्तों ने निगरानी की सख्त कार्रवाई और चेतावनी के बाद स्पेशल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें घूसखोरी और पद के दुरुपयोग के आरोपी शामिल हैं।

बिहार न्यूज
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई से घबराकर 13 अभियुक्तों ने स्पेशल कोर्ट में सरेंडर किया। ये सभी अभियुक्त लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया में उपस्थित नहीं हो रहे थे।


 इन्हें बार-बार चेतावनी दी जा रही थी कि आत्मसमर्पण कर दें लेकिन ये फरार चल रहे थे। आखिरकार आज इन अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इनमें 7 पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार में लगे हुए थे वही 6 को रंगेहाथ घूस लेते पकड़ा गया था।


 माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना / मुजफ्फरपुर / भागलपुर के विभिन्न भ्रष्टाचार संबंधी वादो ट्रायल में फरार चल रहे अभियुक्तों को इस माध्यम से चेतावनी दी गई थी, कि वे माह मार्च के अंत तक संबंधित न्यायालय में शीघ्रातिशीघ्र आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा अप्रैल माह में इन सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसके बाद इन 13 अभियुक्तों ने निगरानी की कार्रवाई से घबराकर आज विजिलेंस की विशेष न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। 

भ्रष्टाचार के एक दर्जन से अधिक मामलों के अभियुक्तों ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, निगरानी की कार्रवाई से घबराकर उठाया कदम भ्रष्टाचार के एक दर्जन से अधिक मामलों के अभियुक्तों ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, निगरानी की कार्रवाई से घबराकर उठाया कदम भ्रष्टाचार के एक दर्जन से अधिक मामलों के अभियुक्तों ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, निगरानी की कार्रवाई से घबराकर उठाया कदम

टैग्स