ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

Bihar Flood News: सारण के बनियापुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों कोचिंग से लौटने के बाद नदी में नहाने पहुंचे थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और तीनों के शव...

कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood News: बिहार के सारण जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बनियापुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई. तीनों किशोर कोचिंग से लौटने के बाद नदी में नहाने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे. परिजनों ने जब उनकी तलाश शुरू की तो नदी में उनके डूबने की जानकारी मिली. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद किए गए. घटना के बाद पिपरा गांव में मातम पसरा हुआ है.


मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का है. मृतकों की पहचान दिव्यांशु कुमार, अंश कुमार और करीब 14 वर्षीय नौनीत कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम तीनों किशोर कोचिंग से लौटे थे. इसके बाद वे नदी में नहाने चले गए.


देर शाम तक जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए और उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान नदी में तलाश की गई, जहां दिव्यांशु और अंश के शव बरामद कर लिए गए. इसके बाद तीसरे किशोर नौनीत कुमार की तलाश जारी रही.


नौनीत की तलाश में स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया. सोमवार देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नौनीत का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया.


घटना की सूचना मिलने के बाद सहाजितपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाश अभियान चलाया. तीनों किशोरों के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.


एक साथ तीन किशोरों की मौत की खबर मिलते ही पिपरा गांव में मातम छा गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.