ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बाल-दाढ़ी बनाने से इनकार पर दोनों आंखें फोड़ीं, दबंगों ने खेत में ले जाकर की बर्बर पिटाई

Bihar News: खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से है, जहां दाढ़ी नहीं बनाने पर दबंगों ने एक घटना जिले के भितहा थाना क्षेत्र के बलुही गांव का है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से है, जहां दाढ़ी नहीं बनाने पर दबंगों ने एक घटना जिले के भितहा थाना क्षेत्र के बलुही गांव का है। बताया जा रहा रहा है कि भैंसहवा के नाई शंभू ठाकुर को घर पर बुलवाकर दबंगों ने जमकर मारपीटज की और उसके बाद नाई की आंख फोड़ दी। परिजन आनन-फानन में नाई को भितहा पीएचसी ले गए, जहां नाजुक हालत देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।


घटना की जानकारी तजदीकी थाना में दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात किया। थानाध्यक्ष घटना के संबंध में बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों फरार है, लेकिन उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि उसकी आंखें नहीं खुल रही थी। आंखों से खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद बगहा अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पूछताछ के दौरान शंभू की भावज रिंकू देवी ने बताया कि मेरे भसूर को दोनों आंखों से बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है। अंदर और बाहर से आंख काला पड़ गया है।


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार भितहा भैंसहवा गांव निवासी शंभू ठाकुर गांव में घूम-घूमकर दाढ़ी-बाल बनाने का काम करते हैं। बीते 2 सितंबर को बगल के गांव बलुही में कालीचरण यादव के घर दाढ़ी बनाने गए। उन्होंने कालीचरण की दाढ़ी-बाल बना दी। तब कालीचरण ने कहा कि मेरा बेटा विनोद यादव नदी में नहाने गया है। उसके आने पर बाल-दाढ़ी बनाकर तुम चले जाना, तब तक यहीं रुको।


शंभू वहां नहीं रुके और घर लौट आए। विनोद जब नदी से लौटा तो यह बात जानकर नाराज हो गया। बीते मंगलवार रात 8 बजे उसने अपने से शंभू को अपने घर बुलवाया। वहां पहुंचते ही विनोद अपने आधा दर्जन लोगों के साथ नाई को उठाकर केले के खेत में ले गया और उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में शंभू की दोनों आंखें लाल हो गईं और खून निकलने लगा।


वहीं, शंभू ठाकुर को चार बेटी एवं दो बेटे हैं। दो बेटी की शादी हो चुकी है, एक विधवा है। विधवा बेटी के भी चार बच्चे हैं। पत्नी मंदबुद्धि है। शंभू ठाकुर बाल-दाढ़ी बनाकर किसी तरह 11 सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। विधवा बेटी अंजनी देवी ने बताया कि पापा को दोनों आंखों से नहीं दिख रहा है। अब हम लोगों को कौन सहारा होगा। परिवार के लोग शंभू का इलाज भी चंदा लेकर करवा रहे हैं। फिलहाल इलाज जारी है।