ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: VTR में चारा लाने जा रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, पेट फाड़कर झाड़ियों में भागा; लोगों में खौफ का माहौल

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रघिया वन क्षेत्र में बाघ ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रघिया जंगल से सटे डुमरी चेक नाका के पास एक दर्दनाक घटना घटी। डुमरी गांव निवासी जीतन महतो चारा लेने के लिए जंगल के पास गया था, तभी झाड़ियों से अचानक एक बाघ निकलकर उस पर हमला कर दिया। घटना रामनगर के रघिया वन क्षेत्र की है।


बाघ ने जीतन को अपने जबड़े में जकड़ लिया और उसके पेट को बुरी तरह फाड़ दिया। खून से लथपथ जीतन चीख भी नहीं पा रहा था, लेकिन किसी तरह उसने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। 


लोगों के हल्ला करने पर बाघ युवक को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। वनकर्मियों की टीम ने तुरंत घायल जीतन को एंबुलेंस से रामनगर पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


डॉक्टरों के अनुसार उसके पेट में गंभीर चोटें हैं और फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है। पीएचसी प्रभारी डॉ. दया शंकर आर्या ने पुष्टि की कि युवक के पेट में गहरे जख्म हैं और इलाज जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता