ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

BIHAR: शादी के बाद ससुराल जा रही थी नई-नवेली दुल्हन, पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, दूल्हे का पैर टूटा, 5 लोग घायल

शादी के बाद अहले सुबह दुल्हन की विदाई हुई थी। दुल्हन अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी, तभी अचानक कार में पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूल्हे का पैर टूट गया और 5 लोग बुरी तरह घायल हो गये।

bihar
कार और पिकअप की जोरदार टक्कर
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से हैं जहां सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया चौक के पास एनएच 727 की है। जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रुबडी से बारात लालसरैया कठहीया आया हुआ था। 


गुरुवार को अहले सुबह करीब 5 बजे लडकी की विदाई हुई। लड़की अपने ससुराल जा ही रही थी कि तभी जौकटिया ग्रामीण बैंक के पास अनियंत्रित पिकअप वैन ने दूल्हे-दुल्हन की कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दूल्हा और दुल्हन सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। घटनाा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जीएमसीएच भेजा।


वही दूल्हे की गाड़ी और पिकअप वैन को जब्त कर थाने लाया गया। घायलों में दूल्हे रुपम का पैर टूट गया। वही दुल्हन सोनी, दुल्हन का भाई उपेंद्र, दूल्हा का बहनोई रोहित, ड्राइवर लवकुश और अभिषेक गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। 


इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि सभी घायलों को जीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दूल्हे की गाड़ी और पिकअप वैन को जब्त किया गया है। जबकि पिकअप का चालक फरार हो गया है। अभी तक किसी ने थाने में आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स