ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बेतिया में स्कूल से 6 साल के छात्र का अपहरण, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित ने बताया कि स्कूल के टीचर जब बच्चों को पढ़ा रहे थे तभी उनका मोबाइल बजा था। कॉल रिसिव कर वो बात करते-करते वो क्लासरूम से बाहर चले गये। तभी इसी दौरान किसी ने मौका पाकर मासूम को स्कूल से ही गायब कर दिया।

बिहार
इलाके में दहशत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: लौरिया थाना क्षेत्र के व्यासपुर चौक स्थित भीआईपीएस विद्यालय से सोमवार को नर्सरी कक्षा के छह वर्षीय छात्र के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना ने न केवल विद्यालय प्रबंधन, बल्कि पूरे क्षेत्र के अभिभावकों के बीच गहरी चिंता और दहशत पैदा कर दी है।


व्यासपुर निवासी अनुप कुमार श्रीवास्तव ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वे रोज की तरह सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे अपने पुत्र आर्यन को विद्यालय में छोड़कर घर लौट आए थे। रोजाना की तरह दोपहर 12 बजे वे बेटे को लेने विद्यालय पहुंचे, लेकिन वहां उनका पुत्र लापता मिला। कक्षा में केवल बच्चे का स्कूल बैग रखा हुआ था, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।


पीड़ित ने बताया कि स्कूल के टीचर जब बच्चों को पढ़ा रहे थे तभी उनका मोबाइल बजा था। कॉल रिसिव कर वो बात करते-करते वो क्लासरूम से बाहर चले गये। तभी इसी दौरान किसी ने मौका पाकर मासूम को स्कूल से ही गायब कर दिया। परिजनों ने घटना का कारण स्कूल प्रबंधन की लापरवाही बताया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण ही यह घटना हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ विद्यालय परिसर में जुट गई। चारों ओर अफरा-तफरी और रोष का माहौल देखा गया। लोग इस बात को लेकर आक्रोशित दिखे कि विद्यालय प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता क्यों नहीं बरती। 


सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। अपहृत छात्र की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर हर संभावित स्थान पर छानबीन की जा रही है।


फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और बच्चे को सुरक्षित परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।