ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

ROAD ACCIDENT IN BIHAR: तेज रफ्तार का कहर! सड़क हादसे में 4 की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

ROAD ACCIDENT IN BIHAR: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया।

Bihar road accident
Bihar road accident
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिमी चंपारण से सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।


जानकारी के मुताबिक, बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में शुक्रवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 


यह हादसा वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी कंपार्ट के पास हुआ। सवारियों से भरे बेकाबू टेंपो ने खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। मरने वालों में दादा, पोता और बहू शामिल है। दादी गंभीर रूप से घायल है। 


टेंपो ड्राइवर की भी हादसे में जान चली गई। एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।


वहीं, इस हादसे में घायल दादी जानकी देवी को एपीएचसी से बगहा अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया। मृतकों में भेड़िहारी के वर्मा टोला निवासी दादा रामेश्वर कुशवाहा (55), पोता दिव्यांशु (8), बहू प्रियंका देवी (32) एवं ड्राइवर अमीन महतो (45) शामिल हैं। अमीन भेड़िहारी के थारू टोला का रहने वाला था।


बताया जा रहा है कि, दादी जानकी देवी का इलाज कराने के लिए रामेश्वर कुशवाहा अपनी बहू एवं पोते के साथ शुक्रवार को भेड़िहारी से हरनाटाड़ गए थे। वहां से देर शाम टेंपो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भेड़िहारी कंपार्ट के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टेंपो की टक्कर हो गई। 


टक्कर इतनी जोरदार थी कि उस पर सवार लोग सड़क पर दूर तक छितरा गए। टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 मोबाइल टीम सभी को वाल्मीकि नगर एपीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।