ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: बिहार के बगहा में धनहा थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जांच के बाद दारोगा, जमादार और 4 होमगार्ड दोषी पाए गए। SP ने कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच और निलंबन के आदेश दिए।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा के धनहा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब 9 सितंबर को एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी एक पिकअप वाहन चालक से 50 रुपये 'खर्चा' के नाम पर मांगते नजर आ रहे हैं।


वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि वाहन चालक ने जांच के दौरान बताया कि उसकी गाड़ी में अंडा लदा हुआ है, बावजूद इसके एक पुलिसकर्मी ने उससे 50 रुपये की मांग की। चालक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) सुशांत कुमार सरोज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धनहा अंचल के पुलिस निरीक्षक से जांच करवाई। जांच में पुष्टि हुई कि धनहा थाना के दारोगा श्रीराम शर्मा, उत्पाद विभाग के जमादार तार्निंग प्रसाद और होमगार्ड के चार जवानों ने मिलकर पिकअप चालक से अवैध रूप से वसूली की।


जांच रिपोर्ट के आधार पर SP ने तत्काल विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। दारोगा और जमादार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि चारों होमगार्ड जवानों को छह महीने तक कर्तव्य से वंचित रखने की सजा दी गई है। SP ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने या आम जनता से अवैध वसूली को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई की अनुशंसा जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी से भी की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता