ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: महिला की मौत के बाद अस्पताल में भारी बवाल, गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को बुरी तरह पीटा; OPD सेवा ठप

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया। डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर सामूहिक हड़ताल की घोषणा की, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज नगर के पकड़ी ढाला गांव के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बाइक की ठोकर से डीके शिकारपुर गांव निवासी कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


महिला की मौत की खबर सुनने के बाद माहौल बिगड़ गया। परिजनों ने महिला को जीवित बताते हुए अस्पताल में जोरदार हंगामा किया। शोर-शराबा बढ़ने पर डॉ. संतोष कुमार ने दोबारा जांच की और महिला को मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी।


इसके बाद हालात और बिगड़ गए। अस्पताल गार्ड और कुछ बाहरी लोगों ने मिलकर ग्रामीण शमशाद आलम की बेरहमी से पिटाई कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने होता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।


फिर प्रभारी थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को शांत कराया। लेकिन घटना से नाराज डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं ठप्प कर दीं और सामूहिक हड़ताल की घोषणा कर दी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अब दोनों पक्षों को शांत कराने और स्थिति सामान्य करने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता