ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नरकटियागंज से किन्नर माया लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, रोड शो के दौरान किया ऐलान, बोलीं..इस क्षेत्र का मैं ही करूंगी विकास

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से किन्नर माया रानी ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि जनता मौका दे तो वह क्षेत्र का विकास कर दिखाएंगी।

बिहार
जनता से चुनाव जीताने की अपील
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPRAN: पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज विधानसभा से किन्नर माया रानी ने चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद गुरुवार को रोड शो निकाला। जिसमें प्रदेश के सैकडों किन्नर समाज के साथ स्थानीय लोग शामिल हुए । रोड शो नगर के गोपाला ब्रह्म स्थान से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए धूमनगर चौक पर पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया।


वही नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर माया रानी का स्थानीय लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। नरकटियागंज के लिए यह रैली ऐतिहासिक रही। गाजे बाजे के साथ निकाले गये रोड शो में किन्नरों के जमकर डांस किया और इसे और भी रोचक बना दिया। इस संबंध मे किन्नर माया रानी ने बताया कि अभी तक यहा से जो भी लोग विधानसभा मे गये है उन लोगों ने नरकटियागंज का विकास नहीं किया। 


सभी लोग चुनाव से पहले बड़े-बड़े वायदे जनता से करते हैं लेकिन इसकी जमीन हकीकत कुछ और ही नजर आती है। ये लोग जनता से किये वादे तक नहीं निभा पाये। अस्पताल , शिक्षा , सडक हो या अन्य जनहित का काम नहीं किया गया है. मेरे आगे पीछे कोई नहीं है. मुझे एक बार मौका दें.. मैं नरकटियागंज को विकास की पटरी पर ला दूंगी। वही इस संबध मे एक दूसरी किन्नर रूबी रानी ने बताया कि हमारा कोई नहीं है.. ना बाल बच्चा है.. ना मां और भाई बहन ही है जनता ही मेरा सबकुछ है । इसलिये एक बार हमारी गुरू माया रानी को वोट दिजिये. हम नरकटियागंज के लिये काफी विकास का काम करेंगे।नरकटियागंज से किन्नर माया लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, रोड शो के दौरान किया ऐलान, बोलीं..इस क्षेत्र का मैं ही करूंगी विकासनरकटियागंज से किन्नर माया लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, रोड शो के दौरान किया ऐलान, बोलीं..इस क्षेत्र का मैं ही करूंगी विकासनरकटियागंज से किन्नर माया लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, रोड शो के दौरान किया ऐलान, बोलीं..इस क्षेत्र का मैं ही करूंगी विकासनरकटियागंज से किन्नर माया लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, रोड शो के दौरान किया ऐलान, बोलीं..इस क्षेत्र का मैं ही करूंगी विकास