ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

BIHAR: सेंट्रल बैंक के बाहर महिला से झपट्टा मारकर 49 हजार कैश छीना, पैसे लेकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

नरकटियागंज में सेंट्रल बैंक से महिला के ₹49,000 झपटने वाले दो आरोपी पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार। वारदात के तुरंत बाद डायल 112 पर सूचना देने से पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ा। छीने गए पूरे पैसे बरामद।

BIHAR
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: सेंट्रल बैंक से पैसे निकालने के बाद एक महिला बाहर में पैसे गिनने लगी। बैंक के बाहर खड़े बदमाशों की नजर जब महिला पर पड़ी तब झपट्टा मारकर 49 हजार कैश छीन लिया। पैसे लेकर दोनों बदमाश भागने लगे। दोनों को डायल 112 की टीम ने धर दबोचा और उसके पास से सारा पैसा बरामद किया गया और महिला को सुपुर्द किया गया। 


पैसा बरामद होने के बाद महिला की जान में जान आई। वो निराश हो गयी थी उसे लगने लगा था कि अब पैसा वापस नहीं मिलेगा लेकिन पुलिस की तत्परता से महिला को उसका सारा पैसा वापस मिल गया। इसके लिए वो पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया। 


बताया जाता है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नरकटियागंज शाखा से पैसे निकालकर गिन रही महिला से झपट्टा मारकर रुपये छीनने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही धर दबोचा। उनके पास से महिला के छीने गए ₹49,000 की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।


जानकारी के अनुसार, सोमवार को नरकटियागंज स्थित सेंट्रल बैंक में शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरनिहार निवासी गीता देवी, पति पुनी लाल महतो, ₹49,000 की निकासी के बाद बैंक के भीतर ही रकम गिन रही थीं। तभी दो अज्ञात युवक अचानक आए और झपट्टा मारकर नकदी छीनकर भागने लगे।


पीड़िता ने तत्काल डायल 112 को कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान समुद्दीन मियां और दाऊद मियां, दोनों पिता मनौवर मियां, साकिन भथाई थाना कसेया, जनपद कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों के पास से महिला से छीने गए पूरे ₹49,000 बरामद कर लिए गए। इस संबंध में पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।