ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बचपन के दोस्तों से मिलने अपने गांव पहुंचे मनोज वाजपेयी, देसी अंदाज देख लोग भी रह गये हैरान, खुद चलाने लगे जीप

मनोज वाजपेयी पुरानी जीप चलाते दिखे। उनके देसी अंदाज को देखकर हर कोई हैरान था। लोगों को लग ही नहीं रहा था कि पर्दे पर दिखने वाले अभिनेता मनोज वाजपेयी ये हैं। लोगों को लग रहा था कि यह अपने गांव का लड़का है जो उनसे बेहिच्चक अपनी भाषा में बात कर रहा है।

BIHAR
मनोज वाजपेयी का देसी अंदाज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज वाजपेयी मुंबई से पहले गोरखपुर गये फिर अपने पैतृक गांव पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर के लिए रवाना हो गये। गांव पहुंचते ही लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जब लोगों को पता चला की मनोज वाजपेयी आए हैं तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मनोज वाजपेयी पूरी तरह देसी अंदाज में दिखे। गांव के लोगों से स्थानीय भाषा में बात करने लगे। बचपन के दोस्तों से भी मुलाकात की। 


मनोज वाजपेयी इस दौरान पुरानी जीप चलाते दिखे। उनके देसी अंदाज को देखकर हर कोई हैरान था। लोगों को लग ही नहीं रहा था कि पर्दे पर दिखने वाले अभिनेता मनोज वाजपेयी है। लोगों को तो लग रहा था कि यह अपने गांव का लड़का है जो उनसे अपनी भाषा में बेहिच्चक बात कर रहे हैं। कुछ लोग हैरान इस बात को लेकर थे कि उन्होंने कभी इस अंदाज में मनोज वाजपेयी को नहीं देखा था। गांव वालों से मिलकर उनसे हाल चाल देते मनोज वाजपेयी नजर आ रहे थे। 


इस दौरान मनोज वाजपेयी ने अपने बचपन के दोस्तों से मुलाकात की जो उनके साथ स्कूल में पढ़ा करते थे। उनके दोस्तों में शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. ज्ञानदेव मणि त्रिवाठी, राकेश राव, विराज सिंह, कन्हैया राव, नितेश राव हैं जिनसे मनोज वाजपेयी मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्तों से मुलाकात कर बातचीत की और पुराने दिनों की यादों में खो गये। 


मनोज वाजपेयी ने वो बचपन की बातें दोस्तों से कही तो सभी हैरान रह गये। दोस्तों को भी लगा कि इतनी पुरानी बात उन्हें आज भी याद है। मनोज वाजपेयी ने वाल्मीकिनगर बराज का भी दौरा किया और वहां की सुंदर नज़ारों का आनंद उठाया। ग्रामीणों से मुलाकात कर मनोज वाजपेयी ने उनकी समस्याओं और गांव में हुए बदलाव पर चर्चा की।

टैग्स