ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पश्चिम चंपारण में फर्जी शादी गिरोह का भंडाफोड़, 9 सदस्य गिरफ्तार

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में फर्जी शादी कर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मैनाटांड़ से 9 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया है जो शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चम्पारण के बेतिया के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है।इसमें शामिल कुल नौ महिला पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में मैनाटांड़ थाना के बौद्ध बरवा गांव निवासी अली अहमद, लौरिया थाना बहुअरी देवराज निवासी प्रमेश राम,शिकारपुर थाना के नंदपुर गांव निवासी राजा पांडेय,भंगहा थाना के चिउटंहा गांव निवासी नंदकिशोर राम,बगहा के मनोज साह समेत चार महिलाएं शामिल है।


 इस संबंध मे एसडीपीओ नरकटियागंज प्रकाश सिंह ने आज देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बगहा व बेतिया क्षेत्र में एक फर्जी शादी कराने वाला गिरोह सक्रिय है । यह गिरोह भोले भाले लोगों समेत विधुर पुरुषों को शादी कराने का लालच देते हैं और उनसे मोटी रकम की वसूली करते हैं। शादी के बाद उनसे व्याह रचाने वाली दुल्हन उनके घर का सामान चोरी कर भाग जाती हैं।सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन कर मैनाटांड़ क्षेत्र में छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान सभी महिला पुरुषों को गिरफ्तार किया गया । उंन्होने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार अली अहमद गिरोह का मुख्य सरगना है। यह गिरोह दूसरे राज्य में भी सक्रिय है।वहां से भी शादी के लिए लड़कियां बुलाई जाती है।इसमे शामिल लड़कियां पहले से शादी शुदा रहती हैं।उनका काम केवल लोगो को ठगना होता है।उंन्होने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सभी महिला पुरूष सदस्यों को जेल भेज दिया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के पास से एक बोलेरो,दो बाइक व नौ मोबाइल की जब्ती की गईं है।जब्त मोबाइल से गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।एसडीपीओ ने बताया कि टीम में मैनाटांड़ थानाध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता,शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह,एसआई अनिता कुमारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे।