ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सीनियर DCM अनन्या स्मृति ने बगहा रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, पाई गईं कई खामियां

सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बगहा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिये।

BIHAR
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बगहा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं, जिनके सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 


इस दौरान यात्री शेड, स्वच्छ पेयजल, बैठने की सुविधा, कैंटीन की व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति की जांच की गई। साथ ही, स्टेशन की पंखों की स्थिति और पार्किंग सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने की योजना बनाई गई। अनन्या स्मृति ने बगहा स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए जाने की जानकारी दी, जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में सुधार और ट्रैफिक बढ़ने की उम्मीद जताई गई।


 इस दौरान यात्री शेड, स्वच्छ पेयजल, बैठने की सुविधा, कैंटीन की व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति की जांच की गई। साफ-सफाई में कमी मिलने पर संबंधित विभाग को इसे तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए। कैंटीन में भी कई खामियां पाई गईं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए आदेश जारी किए गए।


स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए पंखों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया और खराब पंखों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, पार्किंग सुविधा को बेहतर बनाने के लिए ऑक्शन प्रक्रिया की योजना पर भी चर्चा की गई। सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि बगहा स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि रेलवे रेवेन्यू और यात्री ट्रैफिक में वृद्धि की उम्मीद कर रहा है, खासकर नरकटियागंज सेक्शन के दोहरीकरण के बाद। इसके चलते भविष्य में अधिक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की संभावना है। इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म नंबर तू कभी निरीक्षण किया जिसमें यात्री सीट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीआई मुहम्मद कलीम, डीसीआई आशीष हेसदा, आरपीएफ इंस्पेक्टर चंदन कुमार, इंद्रजीत सिंह, स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीनियर DCM अनन्या स्मृति ने बगहा रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, पाई गईं कई खामियां

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता