ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR: बेतिया में 2 बाइक की टक्कर में महिला की मौत 4 घायल, पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

मस्जिद मियां और मुस्लिम मियां अपने रिश्तेदार की मौत के बाद माटी देने जा रहे थे। वहीं वीरेंद्र राम, सविता देवी और हीरालाल राम अपने घर से इनरवा बाजार पूजा का सामान खरीदने निकले थे।

bihar
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया में रफ्तार का कहर जारी है। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत हो गई हैं। हादसे में चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इनरवा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के पास की है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मृतका की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के गदियानी भंगहा गांव निवासी सविता देवी (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वीरेंद्र राम की पत्नी थीं।


घटना में सविता देवी के पति वीरेंद्र राम, रिश्तेदार हीरालाल राम तथा पुरुषोत्तमपुर गांव के मस्जिद मियां और मुस्लिम मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तमपुर निवासी मस्जिद मियां और मुस्लिम मियां इनरवा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव में अपने रिश्तेदार की मौत के बाद माटी देने जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर गदियानी भंगहा गांव निवासी वीरेंद्र राम, उनकी पत्नी सविता देवी और हीरालाल राम अपने घर से इनरवा बाजार पूजा का सामान खरीदने निकले थे। शुक्रवार को सविता देवी के बेटे संदीप की पूजाई होनी थी। इस शुभ अवसर की तैयारी में जुटा परिवार अचानक हुए हादसे में शोक में डूब गया।


हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डायल 112, इनरवा थाना और भंगहा थाना को सूचना दी। लेकिन आरोप है कि पुलिस की टीम देर से घटनास्थल पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।आक्रोशित ग्रामीणों  पहवारी प्रसाद कुशवाहा, राजू कुमार, अंकित कुमार, सोहन कुमार, मंजूर मियां, संतोष कुमार, नेजामुद्दीन मियां और तैमुलहक मियां ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर सहायता नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। सास फुलकारी देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूजा की तैयारी कर रहा परिवार अब शोक में डूबा हुआ है।


इस संबंध में इनरवा थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स