ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar News: बिहार में उगाया जाएगा दुनिया का सबसे मीठा और महंगा आम, जापान और थाईलैंड को चुनौती देने की तैयारी

Bihar News: अब दुनिया का सबसे मीठा और महंगा आम बिहार में भी मिलेगा। बगहा में अब दुनिया के सबसे महंगे और मीठे आम की खेती शुरू हो गई है।

Bihar News
बिहार में उगाया जाएगा दुनिया का सबसे मीठा और महंगा आम
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: जापान में मिलने वाला मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम है। वहीं थाईलैंड की ब्लैक कस्तूरी आम को दुनिया का सबसे मीठा आम का दर्जा प्राप्त है। लेकिन अब दुनिया का सबसे मीठा और महंगा आम बिहार में भी मिलेगा। बगहा के मंगलपुर के किसान कल्याण शुक्ला ने जापान में होने वाले सबसे महंगे और थाईलैंड में होने वाले आम की सबसे मीठे प्रजाति के साथ-साथ दर्जनों प्रजाति के आम अपने बगीचे में लगाये हैं।


किसान कल्याण शुक्ला ने 1 एकड़ जमीन में आम का बाग लगाया है और करीब डेढ़ एकड़ में लीची के पेड़ लगाए हैं। इन दोनों बागों से उन्हें हर साल करीब 5 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई हो जाती है। इसके अलावा वो खुद नर्सरी भी तैयार करते हैं और पौधे बेचते हैं। ऐसे में अब बिहार के लोगों को भी अच्छे और विदेशी किस्म के आम खाने का मौका मिल सकता है।


किसान कल्याण शुक्ला ने बताया की थाईलैंड का ब्लैक कस्तूरी मैंगो जामुनी रंग का होता है। ब्लैक कस्तूरी का पौधा आसानी से पहचाना जा सकता है क्योंकि इस पौधे के पत्ते और इसमें लगने वाले मंजर काले रंग के होते हैं। यह डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभदायक है। भारतीय बाजार में इस आम की कीमत 600 से 700 रुपये तक है। वहीं जापान का मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम है। यह आम दो से तीन लाख रुपये प्रति किलो बिकता है। यह गहरे लाल और जामुनी रंग का होता है साथ ही कई गुणों से भरपूर काफी मीठा आम होता है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता