ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: 'जिंदगीभर साथ निभाऊंगी.. घर का खर्चा चलाऊंगी और इसे खुश रखूंगी'...5 महीने के अफेयर के बाद बिहार में दो लड़कियों ने आपस में कर ली शादी

Bihar News: बिहार के बेतिया में दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली है। 5 महीने के अफेयर के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है।

 Bihar News
बेतिया में दो लड़कियों ने आपस में रचा ली शादी
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया में दो लड़कियों की शादी सुर्खियां बटोर रही हैं। समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए दो लड़कियों ने आपस में ही शादी कर ली है। रिश्तेदार होने के बावजूद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई और मंदिर में शादी कर ली। रेखा और प्रियंका आपस में रिश्तेदार हैं। प्रियंका, रेखा की भाभी की बहन है। पिछले पांच महीनों से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।


दो दिन पहले दोनों ने एक मंदिर में विवाह कर लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में रेखा, प्रियंका की मांग में सिंदूर भरती नजर आ रही है और दोनों खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार कर रही हैं। वहीं रेखा शादी के बाद प्रियंका को अपने घर अहिरौली लेकर आई, लेकिन परिजनों ने इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया। दोनों के परिवार अब उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर दोनों अपनी जिद पर अड़ी हैं।


दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रेखा वीडियो में कहती है, ‘हमने शादी कर ली है। घर के लोग परेशान कर रहे हैं, इसलिए मैंने पुलिस को फोन लगाया था। हम दोनों बेतिया की रहने वाली हैं। तीन दिन पहले शादी की है। हमारा रिलेशन पांच माह से है। ड्रामा नहीं है। हमने सच में शादी की है। वायरल होने के लिए नहीं कर रही हूं.. जिंदगीभर साथ निभाऊंगी...मैं कुछ भी करूं लेकिन घर का खर्चा चलाऊंगी और इसे खुश रखूंगी।’ फिलहाल ये शादी आसपास के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता