ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मां-बच्चे की मौत, परिजनों ने किया भारी बवाल; अस्पताल छोड़कर भागे स्वास्थ्यकर्मी

Bihar News: बताया जा रहा कि इस फर्जी डॉक्टर पर इससे पहले भी केस दर्ज करवाई जा चुकी है. उस मामले में भी जच्चे-बच्चे की मौत हो गई थी

Bihar News
मां-बच्चे की मौत, परिजनों ने किया भारी बवाल
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रसव कराने आई एक महिला के ऑपरेशन के दौरान जच्चा एवं बच्चा दोनों की मौत हो गई है। मामला नगर पंचायत लौरिया के ब्लॉक चौक अवस्थित आराध्या अस्पताल का बताया जाता है। घटना के बाद मृतका के शव को क्लीनिक पर रखकर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। घटना बुधवार की देर शाम की बताई गई है। अस्पताल संचालक हास्पीटल छोड़कर फरार हो गया है।


गुरुवार के सुबह एनएच 727 पर शव रखकर परिजनों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए आवागमन को चालू कराया। जानकारी के अनुसार, सिरसीया थाने के विश्वास गाँव के वार्ड नंबर चार निवासी चुटुन महतो की पत्नी संता देवी अपने मायके लौरिया थाने के बसवरिया पराउटोला पंचायत के तिनगछली गांव वार्ड तीन स्थित अपने मायके में गर्भावस्था के दौरान आई थी।


प्रसव कराने लौरिया के आराध्या अस्पताल में मायकेवालों ने उसे भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान ज्यादा रक्त स्राव होने लगा जिससे जच्चे एवं बच्चे की मौत हो गई। संता देवी अपने चौथे बच्चे का प्रसव कराने आई थी। बुधवार की देर शाम से मौत की सुचना पर परिजन वहां पहुंचे। जिसके बाद वहां जमकर बवाल काटा गया। हालांकि हॉस्पिटल संचालकों ने इस मामले को रफा-दफा करने में काफी मशक्कत की। परंतु परिजनों के कड़े रुख से मामला नहीं सुलझा।


हालांकि, घटनास्थल से अस्पताल के स्टाफ मौके से फरार हैं। पूर्व में भी लौरिया में इसी संचालक पर एक मरीज की इलाज के दौरान हुई लापरवाही मामले में मौत होने पर लौरिया थाने में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है। इसके बाद भी झोलाछाप डॉक्टरों का कारोबार धड़ल्ले से चलने में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


संतोष कुमार की रिपोर्ट