ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar News: 4300 करोड़ खर्च कर इस जिले में फोरलेन सड़क का निर्माण, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Bihar News: बिहार के इस जिले में NH-727 पर 69 KM फोर-लेन सड़क का निर्माण जल्द होगा शुरू, 4300 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार। गंडक नदी पर पटजिरवा और बगहा में दो बड़े पुल भी बनेंगे।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-727) को टू-लेन से फोर-लेन में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। यह सड़क बेतिया के हरिवाटिका चौक से बगहा तक 69 किलोमीटर लंबी होगी, जिसके निर्माण पर 4300 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्र सरकार को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेज दी गई है और राशि आवंटन के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा। इसके अलावा गंडक नदी पर पटजिरवा और बगहा में दो बड़े फोर-लेन पुलों के निर्माण को भी मंजूरी मिली है, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा देगा।


NH-727 के फोर-लेन प्रोजेक्ट का निर्माण बेतिया के 25वें किलोमीटर से शुरू होगा और लौरिया व चौतरवा होते हुए बगहा तक जाएगा। मोतिहारी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता अमरेश कुमार ने बताया कि केंद्र से फंड मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। यह सड़क NH-727 के मौजूदा मार्ग से बन सकती है या फिर मनुआपुल सियारोसत्ती के पास नई सड़क NH-139W से जोड़ी जा सकती है। इस संबंध में विभाग को स्मारपत्र भेजा गया है और अंतिम निर्णय के बाद मार्ग स्पष्ट होगा। यह परियोजना क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने और समय की बचत करने में महत्वपूर्ण होगी।


साथ ही गंडक नदी पर बनने वाले दो बड़े पुल भी इस परियोजना का अहम हिस्सा हैं। पहला पुल पटजिरवा (बैरिया) से ठकराहां के जीन बाबा स्थान तक बनेगा, जो NH-727AA का हिस्सा होगा। इसकी लंबाई 11.24 किलोमीटर होगी और इसकी लागत 3294.16 करोड़ रुपये अनुमानित है। यह पुल बिहार के बेतिया को उत्तर प्रदेश के सेवरही से जोड़ेगा, जिससे मौजूदा 160 किलोमीटर की दूरी घटकर मात्र 21 किलोमीटर रह जाएगी। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।


दूसरा फोर-लेन पुल बगहा में गंडक नदी पर बनेगा, जो बगहा-एक मलपुलवा-एकनमरा रोड से उत्तर प्रदेश के बेलवानिया (कुशीनगर) को जोड़ेगा। इस पुल के लिए DPR तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहार राज्य सड़क विकास निगम ने इसकी जिम्मेदारी रॉडिक कंसल्टेंट्स को सौंपी है। इन पुलों और फोर-लेन सड़क के बनने से बेतिया और बगहा क्षेत्र की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और सीमा पार व्यापार को मजबूती मिलेगी।

संबंधित खबरें