ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar news: VTR में पर्यटकों के सामने अचानक आ गया बहुत बड़ा अजगर, 8 फिट का सांप देख सभी की सांसें अटकी

Bihar news: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) के पास एक विशाल अजगर मिला है. अजगर को देखते ही हड़कंप मच गया है.

BIHAR NEWS
बगहा में मिला बड़ा अजगर,
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar news: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) के पास एक विशाल अजगर मिला है। दरअसल बगहा में एक अजगर मुख्य सड़क पर लेटा हुआ पाया गया।अजगर को देखते ही हड़कंप मच गया है।  घटना वाल्मीकि बिहार आवासीय परिसर के सामने हुई, जहां सुबह टहलने निकले लोगों और पर्यटकों ने सड़क पर सोए अजगर को देखा। अजगर के सड़क पर होने के कारण कुछ समय के लिए आवाजाही स्थगित रही। लोगों में भय का माहौल था और लोग दूर खड़े होकर उसे देखने लगे।


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अजगर काफी बड़ा और भारी-भरकम था। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी ने अपने-अपने मोबाइल फोन से अजगर की तस्वीरें और वीडियो बनानी शुरू कर दीं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अनुमान लगाया गया कि अजगर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटककर मुख्य सड़क पर आ गया था। वहां कुछ देर तक वह निष्क्रिय पड़ा रहा, जिससे राहगीरों और पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ लोग डर के मारे दूर खड़े रहे, वहीं कुछ पर्यटक इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे वीडियो बना रहे थे।


करीब आधे घंटे तक सड़क पर लेटे रहने के बाद अजगर धीरे-धीरे सड़क छोड़कर वापस जंगल की ओर चला गया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई पर्यटक व स्थानीय लोगों ने अजगर के जाने के बाद रहत की सांसें ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से जंगल से भटककर जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना बढ़ गया है। वहीं वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तेंदुआ, भालू और अजगर के संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी कारण से आए दिन आस-पास के इलाकों में दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखकर पर्यटक काफी रोमांचित होते हैं।