ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News : बीजेपी विधायक के होली मिलन समारोह में झूमे लोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम व बार बालाओं के नृत्य ने बना दिया माहौल

Bihar News : बेतिया से चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है. यहाँ आए कार्यकर्त्ता व अन्य लोग कलाकारों के गानों पर थिरकते नजर आए. माहौल तो तब बन गया जब विधायक जी खुद को रोक ना सके और स्टेज पर चढ़ गए.

Bihar News
उमाकांत सिंह बेतिया
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News : चनपटिया बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कुमार बाग के खेल मैदान में किया गया. इस होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. जिसमें कई कलाकार शामिल हुए. साथ ही इस मौके पर बार बालाओं ने भी ठुमके लगाए. जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.


इस दौरान माहौल तो तब बन गया जब कलाकार मुन्नीलाल परदेसी गीत गा रहे थे और अचानक तभी बीच में ही विधायक उमाकांत सिंह ने मंच पर चढ़कर उनसे माइक छीन ली और खुद होली के गीत गाने लगे. “होली खेले कौशल्या के लाल” गीत गाकर उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.


विधायक जी के गीत को सुनकर तमाम कार्यकर्त्ता व उपस्थित लोग खुशी से झूमने एवं नाचने लगे. बताते चलें कि इस दौरान विधायक उमाकांत सिंह ने समारोह में मौजूद सभी लोगों को अबीर-गुलाल लगाया और होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.


इस रंगबिरंगे त्यौहार के नजदीक आते ही प्रदेश भर के अलग-अलग नेताओं की ओर से ऐसे मिलन समारोह अब आयोजित करवाए जा रहे हैं. जिसकी शुरुआत 2 दिन पहले ही हो चुकी है. आने वाले समय में इस तरह के और भी दृश्य प्रदेश समेत पूरे देश भर से देखने को मिलेंगे.