ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News : बिहार पुलिस का दारोगा घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो ने दबोचा

Bihar News : निगरानी विभाग ने इस भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. शिकायत पर पटना से एक विशेष टीम बगहा पहुंची थी.

Bihar News
निगरानी विभाग की कार्यवाई
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News : पश्चिम चंपारण के बगहा, भैरोगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भ्रष्ट दारोगा को को निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक़ एस.आई ओमप्रकाश गौतम को 10,000 रूपये की रिश्वत लेते हुए धरा गया.


इससे पहले भी यह भ्रष्ट दारोगा कई लोगों से रिश्वत ले चुके था. लोग इससे बेहद परेशान थे जिसके बाद इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई. जिस आधार पर निगानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम पटना से सीधे बगहा के भैरोगंज पहुँच गई और इस बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया. जिसके बाद इलाके में इस गिरफ्तारी की बात फ़ैल गई और लोगों में हड़कंप मच गया.


बता दें कि जैसे ही यह बात फैली, क्षेत्र के काफी लोग इसका जश्न मानाने लगे क्योंकि लोग इस भ्रष्ट दारोगा से काफी समय से त्रस्त चल रहे थे. इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनसे दारोगा ने जबरदस्ती पैसे की उगाही की थी. इस गिरफ्तारी को लेकर लोगों में उल्लास देखा जा रहा है. बताते चलें कि प्रदेश में ऐसे पुलिस अधिकारीयों की भरमार है.


इनमें से कई भ्रष्ट अधिकारी समय-समय पर पकड़े भी जाते रहे हैं मगर अभी इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां करने की जरुरत है. ऐसे पुलिस अधिकारी आम लोगों की मजबूरी का जमकर फायदा उठाते हैं और अपना खजाना भरते हैं. आने वाले समय में जरुरत है बड़े स्तर पर ऐसी कई और कार्यवाइयां करने की. ताकि सिस्टम से ऐसे पापी अधिकारियों का पूर्ण रूपेण सफाया हो सके.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता