ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar News: नहाने गए 7 वर्षीय मासूम पर मगरमच्छ का हमला, मौत

Bihar News: बिहार के बगहा में त्रिवेणी नहर में मगरमच्छ के हमले में 7 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गई है। गंडक नदी से मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने से दहशत। वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वाल्मीकिनगर के पास त्रिवेणी नहर में नहाने गए 7 साल के मासूम अभिषेक कुमार पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे के पैर को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में जकड़ लिया और कमर तक चबा डाला। इस हादसे ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है और बाकी ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


घटना के दौरान नहर में नहा रहे अन्य बच्चों ने पानी में खून देखकर शोर मचाया। हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाल्मीकिनगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर दोनों पैदा कर दिया है।


वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के नजदीक बहने वाली गंडक नदी और उसकी सहायक नहरों में मगरमच्छों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाढ़ के कारण ये मगरमच्छ नहरों, तालाबों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। वन संरक्षक डॉ. नेशामणि के. ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मगरमच्छ के हमले में बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने लोगों से नहरों और जलाशयों के पास सावधानी बरतने की अपील की और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।