ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नरकटियागंज में बेलगाम ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

टेम्पू में एक ही परिवार के कुल 8 सदस्य सवार थे। ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां चेगौंना गांव गए हुए थे और वापस चतुर्भुजवा लौट रहे थे। घायल लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

BIHAR
रफ्तार ने ली जान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलदहिया पेट्रोल पंप के समीप उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से एक टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।


परिवार में पसरा मातम, मासूम की गई जान

हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान सोनी कुमारी (3 वर्ष) के रूप में की गई है। वह सिकटा प्रखंड के बेलवा गांव निवासी मनु राम की बेटी थी। बताया जा रहा है कि सोनी अपने माता-पिता के साथ चतुर्भुजवा गांव में अपने नाना के घर आई हुई थी। घर लौटते समय यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो पूरी तरह पलट गया और सोनी की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।


एक ही परिवार के 8 लोग थे टेम्पू में सवार

घटना के समय टेम्पू में एक ही परिवार के कुल 8 सदस्य सवार थे। ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां चेगौंना गांव गए हुए थे और वापस चतुर्भुजवा लौट रहे थे। घायल लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


घायलों को बेतिया जीएमसीएच किया गया रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) रेफर कर दिया गया है।


ट्रैक्टर चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। शिकारपुर थाना की पुलिस सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची और मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। मासूम की मौत से माता-पिता सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स