ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत, रील बनाने के चक्कर में चली गई दोनों की जान

Bihar News: बिहार के बेतिया में रील बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की नहर में डूबकर मौत हो गई। दोनों युवक नदी में नहाने गए थे और वीडियो बनवाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए।

Bihar News
दो लड़कों की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से है, जहां नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर डूबे हुए दोनों लापता युवक की नदी में खोजबीन कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरहुत कैनाल नहर की है।


दरअसल, उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए तीन दोस्तों ने नदी में नहाने की योजना बनाई थी। तीनों दोस्तों में दो दोस्तों ने अपनी मोबाइल तीसरे दोस्त को थमा दी और बोला कि तुम वीडियो बनाओ हम नहाने नदी में जा रहे हैं। मोबाइल दे कर दो दोस्त नदी में कूद गए और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गए। डूबते हुए देखकर अचानक तीसरा दोस्त जोर-जोर से हल्ला करने लगा।  


ग्रामीण जबक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक दोनों युवक गहरे पानी में डूब चुके थे। डूबे हुए युवक की पहचान काली बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरवारी पोखरा निवासी सत्य प्रकाश पटेल के 16 वर्षीय पुत्र रौशन पटेल एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत परबतिया टोला निवासी राजेश राम का 17 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार के रूप में हुई हैं। 


प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि वह पुल पर ही खड़े थे, तभी तीनों बच्चे नदी में नहाने के लिए आए। उसमें से दो युवक नदी में नहाने के लिए तीसरे दोस्त को मोबाइल दे कर नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वे दोनों नदी में डूब गए। सूचना पर 112 टीम की पुलिस मौके पर पहुंची एवं एसडीआरएफ द्वारा नदी में दोनों लापता युवक को खोजने में जुटी हुई है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता