ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में अजीबोगरीब मामला आया सामने, सालभर के बच्चे के काटने से गेहुअन सांप की मौत

बेतिया के मझौलिया प्रखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहाँ एक साल के बच्चे ने जहरीले सांप को काटकर मार डाला। बच्चा मुर्छित हो गया था, लेकिन अब स्वस्थ है। डॉक्टर भी इस घटना से हैरान हैं।

Bihar
भगवान का चमत्कार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: सांप से काटने से लोगों की मौत होते तो आपने देखी होगी क्या कभी किसी बच्चे के काटने से सांप की मौत देखें हैं? नहीं ना..तो बता दें कि ऐसा अजीबोगरीब मामला बिहार के बेतिया से सामने आई है। जहां एक सालभर के बच्चे ने घर में बैठे एक गेहुअन सांप को पकड़ लिया और उसे दांत से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस दौरान बच्चे को कुछ नहीं हुआ। वो मुर्छित हो कर गिर गया। 


जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल चले गये।यह हैरान करने वाला मामला मझौलिया के मोहझी बनकटवा गांव की है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके के लोगों के साथ-साथ बेहोश बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गये। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। एक साल के मासूम बच्चे का नाम गोविंदा है जिसने खेल-खेल में एक जहरीले गेहुअन का काम तमाम कर दिया। उसने अपने दांत से सांप को ऐसा काटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना 24 जुलाई दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।


घटना के कुछ घंटों बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचानक मूर्छित हो गया। परिजन तत्काल उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गये। जहां से बेहतर इलाज के लिए बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। जीएमसीएच में तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने 25 जुलाई की सुबह 9 बजे बताया कि बच्चे की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि प्राथमिक उपचार में तेजी लाए जाने से उसकी स्थिति नियंत्रित है, बच्चे की हालत पहले से बेहतर है।बच्चा मोहझी बनकटवा गांव निवासी सुनील शाह का पुत्र गोविंदा है। इस अजीबोगरीब घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। 

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट

टैग्स