ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेतिया में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही SBI एजेंट की दर्दनाक मौत

बेतिया के मझौलिया में तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की भिड़ंत में एसबीआई लाइफ एजेंट मनोहर चौरसिया की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। जहां मझौलिया प्रखंड अंतर्गत देवान टोली ईदगाह के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेखबरा गांव निवासी मनोहर चौरसिया के रूप में हुई है। वह एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का एजेंट था और मझौलिया बाजार में कंप्यूटर की दुकान भी चलाता था।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनोहर अपने घर से दुकान की ओर आ रहा था। इसी दौरान मझौलिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोहर चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक बेकाबू होकर पलटने की स्थिति में आ गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मझौलिया थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। 


मृतक की पहचान होते ही बेखबरा गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है एवं मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

टैग्स