ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

रफ्तार ने ले ली जान: बेलगाम पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, GMCH में इलाज के दौरान मौत

बेतिया के पूजहां श्रीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार श्रीराम विलास राय को टक्कर मार दी, इलाज के दौरान GMCH में उनकी मौत हो गई।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के पूजहां श्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीराम विलास राय के रूप में हुई है। उनके पुत्र मिंटु कुमार राय ने बताया कि वे साइकिल से अपने खेत में पानी पटाने जा रहे थे। तभी इसी दौरान पुजहां हरिजन टोली गांव के पास रिभा गैस एजेंसी की तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 


स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेजा गया। वहीं, पिकअप वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान पूजहा श्रीनगर थाना क्षेत्र के घोड़हिया निवासी सत्देव राय के पुत्र  श्रीराम विलास राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स