ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार में गैस सिलेंडर विस्फोट से मची अफरा-तफरी, दो युवक गंभीर रूप से झुलसे

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में गैस सिलेंडर विस्फोट में दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया में नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छोटे गैस सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में दो युवक बुरी तरह झुलस गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घायलों की पहचान वार्ड संख्या 12 निवासी रामजी साह और उनके भाई साहिल के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों को गंभीर रूप से जलन आई है और उनका इलाज लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक, घर के भीतर छोटे गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। 


विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और झुलसे युवकों को घर से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। 


पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर गैस रिसाव या सिलेंडर में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता