ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

Bihar News: बिहार में आफत की बारिश, ठनका गिरने से दादी-पोती की दर्दनाक मौत

Bihar News: बेतिया के मझौलिया प्रखंड के परसा गांव में तेज वर्षा के दौरान ठनका गिरने से दादी-पोती और एक गाय की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया के मझौलिया प्रखंड के परसा गांव में शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे तेज वर्षा के बीच अचानक ठनका गिरने से दादी-पोती और एक गाय की झुलसकर मौत हो गई।


घटना के समय मृतक दादी और पोती अपने फूस की झोपड़ी में बैठी थीं। तेज गरज के साथ गिरा ठनका झोपड़ी के छप्पर में छेद कर सीधे दोनों के सिर पर लगा। ठनका के प्रकोप से पास में बंधी गाय की भी झुलसकर मौत हो गई, हालांकि झोपड़ी में आग नहीं लगी।


इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है और गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान परसा पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी शिवनाथ पाल की विधवा, 55 वर्षीय सुदामा देवी, और लालसाहब पाल की 11 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है।


घटना की सूचना पर मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता